अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में फिलहाल कोरोना संक्रमित कोई भी मरीज नहीं है। बीते दिनों बेस अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती तीन लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिले से भेजे गए सभी सात नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। इस पर जिला प्रशासन ने राहत महसूस की है।
जिले से अब तक सात सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पिछले दिनों विदेश से आए रानीखेत निवासी एक व्यक्ति को सर्दी, जुकाम की शिकायत हुई थी। इसके बाद उसे गोविंद सिंह माहरा, अस्पताल रानीखेत के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। वहीं दिल्ली से पहुंचे चौखुटिया निवासी दंपती को भी सर्दी, जुकाम की शिकायत होने पर बेस अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। तीनों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट अब आ चुकी है। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव है।