फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनावंटन नहीं होने से आईएसबीटी का काम ठप

विज्ञापन
आईएसबीटी का निरीक्षण करते राज्यसभा सासंद प्रदीप टम्टा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समय पर बजट आवंटन न होने से लोअर मालरोड में 16 करोड़ लागत से निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों से कार्यों को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से बजट आवंटित नहीं हुआ है। इस कारण कार्य बंद पड़ा है। टम्टा ने कहा कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार ने बस अड्डे के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की थी। पर वर्तमान भाजपा सरकार ने पैसा अवमुक्त नहीं कर विकास कार्य बाधित किया है। सांसद ने डीएम और परिवहन सचिव से फोन पर वार्ता कर धन आवंटित करने को कहा। वहां पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, रोहित शैली, अमित मल्होत्रा, हेम जोशी, प्रकाश मेहरा, सहायक महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह कठायत, फोरमैन राजेंद्र सिंह, गोविंद प्रसाद टम्टा, रमेश जोशी, सुरेश नेगी, भगत लाल टम्टा, मीना कोरंगा, मनीष जोशी आदि थे।
सरकार जल्द पूरा कराए आईएसबीटी का निर्माण
अल्मोड़ा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने प्रदेश सरकार से निर्माणाधीन आईएसबीटी का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि पिछले तीन साल से आईएसबीटी का काम अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि डिपो के कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन भी नहीं मिला है। आरोप लगाया कि राज्य में कई स्थानों पर राजकीय परिवहन डिपो की भूमि निजी हाथों में देने का कुचक्र चल रहा है। इसे तत्काल रोककर ऐसी भूमि पर कर्मचारियों के लिए आवास बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें