फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल स्टोरों में अनियमितता, तीन संचालकों को नोटिस जारी

Mon, 11 May 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खाद्य संरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को नगर के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिलने पर उनके संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक, बिक्री और खरीद अभिलेखों की जांच की। यह भी सुनिश्चित किया गया कि दवाएं पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी और वैध पर्चे पर ही बेची जाएं। प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था का भी सत्यापन हुआ।
जांच के दौरान थाना बाजार के एक और चौघानपाटा के दो मेडिकल स्टोरों में गड़बड़ियां मिलीं। इन प्रतिष्ठानों को एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिले में निरीक्षण व जांच की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि औषधियों की बिक्री में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें