बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा गड़बड़ाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्रॉड बैंड में दूसरे दिन भी पूरे दिन व्यवधान रहा जिससे दफ्तरों में कामकाज पर भी असर पड़ा।
बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा में पिछले दो दिन से बार-बार खराबी आ रही है। इंटरनेट सेवा गड़बड़ाने से जहां बैंकों में ऑन लाइन काम करने में दिक्कत हुई वहीं अन्य दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। इसके अलावा ऑन लाइन काम करने वाले विभिन्न संस्थानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त कुछ देर इंटरनेट ठीक से काम कर रहा था, लेकिन बाद में बार-बार व्यवधान आता रहा।
लोगों ने बताया कि
बीएसएनएल के अधिकारियों को खराबी के बारे में कई बार जानकारी दी गई, लेकिन इसके बावजूद इसमें कई बार खराबी आती रही। लोगों का यह भी कहना है कि इंटरनेट की स्पीड अच्छी नहीं होने के कारण भी दिक्कत आती रहती है। इधर बीएसएनएल के जीएम एके गुप्ता ने बताया कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की लाइन में हल्द्वानी के निकट खराबी आने से इस तरह का व्यवधान उत्पन्न हुआ है। जिसे पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए टीमें काम कर रही हैं।