फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अंतरराष्ट्रीय शटलर लक्ष्य चीन में करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

Wed, 24 Apr 2024 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय शटलर लक्ष्य सेन चीन के चेंगडू में आयोजित होने वाले थॉमस कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच की भूमिका में उनके पिता डीके सेन साथ होंगे। पिता-पुत्र की यह जोड़ी कोच और खिलाड़ी के रूप में दूसरी बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। दोनों की इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी थाईलैंड में आयोजित थॉमस कप में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट जीता था। इसमें भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से पराजित किया था। फाइनल मैच में लक्ष्य ने इंडोनेशिया के एंथोनी गिंटिंग को शुरुआती मैच में 8-21, 21-17, 21-16 से पराजित कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

इस बार वह चीन में आयोजित प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, डीएम विनीत तोमर, एसएसपी देवेंद्र पिंचा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, सचिव डॉ संतोष बिष्ट आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें