फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हंगामे से विवादों में घिरी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा, धमकी देने का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 28 Jan 2026 01:24 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा और उनकी बहन का टैक्सी यूनियन कर्मचारियों से विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा और उनकी बहन सीवी बूरा का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा का है। वीडियो में स्वीटी टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों से भिड़ते, उन्हें धकेलते और धमकी देते हुए दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


अल्मोड़ा में टैक्सी यूनियन के कर्मचारी हिमांशु पांडे ने बताया कि 26 जनवरी को हरियाणा नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार युवतियों ने शहर की एक मेन रोड पर गाड़ी का शीशा खोलकर कूड़ा सड़क पर फेंका। टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों ने इसे कूड़ेदान में डालने के लिए कहा, जिस पर दोनों युवतियां भड़क गईं। स्वीटी ने उनके साथ हाथापाई की और उनका फोन छीन लिया। वहीं, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क पर फेंके गए कूड़े में शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट थे।

पहले 36 सेकेंड के वीडियो में स्वीटी बूरा और सीवी बूरा कर्मचारियों से बहस करती दिखाई देती हैं। इसमें स्वीटी एक व्यक्ति को पीछे धकेलती और चेतावनी देती हैं। दूसरा वीडियो एक युवक द्वारा रिकॉर्ड किया गया, जिसमें स्वीटी मोबाइल छीनती दिखती हैं। तीसरे वीडियो में 2 मिनट 36 सेकेंड तक बहस जारी रहती है जिसमें स्वीटी युवकों के साथ बहस करती और स्वयं वीडियो बनाती हैं।
विज्ञापन


इस घटना के संबंध में अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। एक चैनल को दिए बयान में स्वीटी बूरा ने कहा कि वह नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए गई थी। उन्होंने संतरे के छिलके फेंके थे। हम में से किसी ने कोई नशा नहीं किया था। उन लोगों ने बदतमीजी की थी। जब हमने पुलिस से शिकायत की बात कही तो उन लोगों ने झूठे आरोप लगाकर कुछ वीडियो एडिट कर वायरल कर दिए। स्वीटी इससे पहले अपने पति दीपक हुड्डा से तलाक मामले को लेकर सुर्खियों में रही हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को लिखित में किसी पक्ष ने भी तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -गोपाल दत्त जोशी, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें