अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा इंटरमीडिएट ड्राइंग और पेंटिंग विषय के साथ शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन पंजीकृत 165 छात्र-छात्राओं में से सभी ने परीक्षा दी। जिले के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट ड्राइंग एवं पेंटिंग विषय की परीक्षा हुई। जिले के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचे। पंजीकृत सभी 165 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। संस्थागत में 156 और व्यक्तिगत में नौ छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षाओं को लेकर विभाग की ओर से केंद्रों में पूरी तैयारियां की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा डॉ. रवि मेहता ने सचल दल के साथ मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत का निरीक्षण किया। केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोल रूम प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। संवाद