फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय, जैनोली, चौनलिया इंटर कॉलेज में बढ़ा फर्नीचर

Sun, 03 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
फर्नीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भिकियासैंण, रानीखेत क्षेत्र के इंटर कॉलेज जैनोली, इंटर कॉलेज चौनलिया, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया आदि स्कूलों के विद्यार्थियों को अब कक्षा मेें बैठने के लिए फर्नीचर की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। डीएम के अनुरोध पर दयानंद आश्रम ऋषिकेश की ओर से इन विद्यालयों में पढ़ रहे 800 छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन


 डीएम सविन बंसल ने कुछ दिन पहले भिकियासैंण, रानीखेत क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की कमी पाई गई थी। जिस पर उन्होंने इन स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए दयानंद आश्रम ऋषिकेश से अनुरोध किया गया था।

डीएम सविन बंसल ने बताया कि दयानंद आश्रम ऋषिकेश की ओर 800 विद्यार्थियों के बैठनेे के लिए फर्नीचर उपलब्ध करा दिया गया है। इंटर कॉलेज जैनोली, प्राथमिक स्कूल उपराड़ी, चौनलिया इंटर कालेज, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया, प्रेम विद्यालय ताड़ीखेत, जीजीआईसी रानीखेत समेत अन्य प्राथमिक स्कूलों में दे दिया गया है।
विज्ञापन


सभी एसडीएम को फर्नीचर की कमी की समस्या से जूझ रहे स्कूलों को चिन्हित करने के  लिए निर्देशित किया गया है। ताकि दूसरे चरण में चयनित किए गए स्कूलों में जनसहयोग से फर्नीचर की व्यवस्था की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें