फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 केंद्रों में हाईस्कूल-इंटर के 24745 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 26 Sep 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 145 केंद्रों में कुल 24745 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की समस्याओं का विशेष ध्यान रखना होगा, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करें। नकल विहीन परीक्षा कराना लक्ष्य है। उड़न दस्तों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि कुल 145 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 12828 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। संस्थागत 12025 परीक्षार्थियों में 5732 बालक, 6279 बालिकाएं, 803 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में 509 बालक, 294 बालिकाएं हैं।

इंटर के कुल 11917 परीक्षार्थियों में 10925 संस्थागत परीक्षार्थियों में 5271 बालक, 5654 बालिकाएं हैं। इंटर व्यक्तिगत के 992 परीक्षार्थियों में 657 बालक और 235 बालिकाएं हैं। उन्होंने बताया कि छह नए मिश्रित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीआईसी जसकोट, देवीथल, मंडलकोट, बसेड़ी, धामदेवल, मासी शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें