फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकीकृत प्रबंधन से बढ़ेगा फल और सब्जी उत्पादन : डॉ. बिष्ट

Sun, 22 Jun 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 प्रशिक्षण में किसानों को जानकारी देते डा. रमेश बिष्ट। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत के बैना गांव में फील्ड फार्म स्कूल कार्यक्रम के तहत बागवानी विकास विषयक सत्र आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता उद्यान विशेषज्ञ डॉ. रमेश सिंह बिष्ट ने कहा कि फलों और सब्जियों को कीट और रोगों से बचाने के लिए एकीकृत प्रबंधन जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैविक और यांत्रिक उपायों के साथ सतत निगरानी से बेहतर उत्पादन संभव है। उन्होंने कटाई-तुड़ाई के बाद होने वाले नुकसान से बचने की जानकारी दी। डॉ. बिष्ट ने कहा कि पोषक तत्वों का संतुलन, सूक्ष्म जलवायु का ध्यान और समयानुकूल फसलों का चयन कर गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। किसानों को बैना गांव में प्रगतिशील किसान नारायण सिंह के बागान में स्थलीय प्रशिक्षण दिया गया। वहां बालम सिंह, गोपाल अधिकारी, नरेंद्र सिंह अधिकारी, बालम सिंह, राम सत्यबोला, विशन सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें