फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ब्लड बैंक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश

Fri, 20 Mar 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल और बेस अस्पताल में संचालित ब्लड बैंकों के सुदृढ़ संचालन के संबंध में शुक्रवार को बैठक हुई। ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और रक्त की मांग, आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम अंशुल सिंह ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए ब्लड बैंक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लड बैंकों का संचालन व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जाए। आवश्यकतानुसार रक्त का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि रेयर ब्लड ग्रुप वाले दाताओं का एक व्यवस्थित और अद्यतन रिकॉर्ड तैयार किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे तत्काल संपर्क कर रक्तदान कराया जा सके। वहां मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित शाह आदि मौजूद रहे।
रेड क्रॉस के माध्यम से स्ट्रेचर, व्हील चेयर और एंबुलेंस होंगे क्रय
अल्मोड़ा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की शुक्रवार को हुई बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समाज के जरूरतमंद वर्गों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने रेड क्रॉस के माध्यम से स्ट्रेचर, शव वाहन, व्हील चेयर और एंबुलेंस क्रय करने का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रस्तावों पर अपनी सहमति दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन



बैठक में यह भी सहमति बनी कि ब्लॉक स्तर पर गठित रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बैठक में चेयरमैन रेड क्रॉस सोसायटी आशीष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित शाह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें