फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गोशाला में पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Sat, 22 Aug 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गोशाला का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गोवंश के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए गोशाला में पशुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, जल निकासी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क और गोशाला भवन के बीच सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने को कहा ताकि भवन और परिसर को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने भवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक निर्माण कार्य कराने के साथ ही बरसात के दौरान पानी जमा न हो, इसके लिए समुचित जल निकासी की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने गोशाला परिसर में 10 सौर ऊर्जा लाइट लगाने के निर्देश दिए। कहा कि गर्मी, बरसात और अन्य मौसमों को ध्यान में रखते हुए गोशाला परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जाए। चारों ओर फायर लाइन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक निर्माण और सुरक्षा कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने, गोशाला को सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें