फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 15 अगस्त तक अधिक किसानों को फसल बीमा से जोड़ने के निर्देश

Tue, 11 Aug 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को 15 अगस्त तक अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। बताया कि इस बार मडुवा और धान की फसलों को योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड धारक पात्र किसानों का नियमानुसार शत-प्रतिशत फसल बीमा सुनिश्चित करने और प्रीमियम कटौती के निर्देश लीड बैंक अधिकारी को दिए। कृषि विभाग के ब्लॉक और न्याय पंचायत प्रभारियों को प्रचार-प्रसार बढ़ाने को कहा गया। उन्होंने लंबित बीमा दावों का जल्द निस्तारण कर पात्र किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को दिए। मौसम आधारित फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें