फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 98,529 नोटिसों की होगी सुनवाई समयबद्धता से करने के निर्देश

Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और उनके बीएलए-1 के साथ बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में 98,529 नोटिसों की सुनवाई के लिए 856 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। द्वाराहाट में 16,962 नोटिसों की 149 केंद्रों पर 29 जुलाई से 18 अगस्त तक, सल्ट में 18,668 नोटिसों की 112 केंद्रों पर तीन अगस्त से तीन सितंबर तक सुनवाई होगी। रानीखेत में 12,020 नोटिसों की 140 केंद्रों पर, सोमेश्वर में 14,056 की 156 केंद्रों पर, अल्मोड़ा में 19,266 की 142 केंद्रों पर और जागेश्वर में 17,557 नोटिसों की 187 केंद्रों पर सुनवाई निर्धारित है। बैठक में राजनीतिक दलों ने समस्याएं और सुझाव रखे। डीएम ने अधिकारियों को उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम युक्ता मिश्र समेत अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें