फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला महिला अस्पताल सिजेरियन प्रसव शुरू करने के निर्देश

Sat, 19 Jul 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सिजेरियन प्रसव शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने महिला अस्पताल में तीन माह से सिजेरियन प्रसव बंद शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार को सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ओटी का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सके। कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को बेहतर और सुलभ इलाज मिलना चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें