फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आई संस्थाएं

विज्ञापन
कैंट सीईओ को मास्क, सेनेटाइजर देते लॉक चेता मंच के निदेशक बिष्ट। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना वारियर्स की मदद के लिए भी संस्थायें और लोग बढ़चढ़कर आगे आ रहे हैं। छावनी परिषद के पर्यावरण मित्र वरियरों को लोक चेतना मंच की तरफ से मास्क, सेनेटाइजर और सर्जिकल ग्लव्स प्रदान किये हैं। सुरक्षात्मक सामग्री देने के साथ उनका सम्मान किया जा रहा है। लोक चेतना मंच संस्था ने छावनी परिषद के कोरोना वॉरियर्स के लिए पांच सौ फेस मास्क, सौ सेनेटाइजर व 50 सर्जिक ग्लव्स प्रदान किये। मंच के निदेशक जोगेंद्र बिष्ट ने यह सामग्री छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद को सौंपी। इधर, संजीवनी संस्था भी जरूरतमंदों, गरीबों को राशन आदि वितरित कर रही है। संस्था के मुख्य कार्यकारी महेश घुघत्याल ने जानकारी दी कि बताया कि तीन दर्जन गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के साथ 15 सौ मास्क व पांच सौ सेनेटाइजर का वितरण किया जा चुका है। ग्रामीण छेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें