फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ रमजान, लोगों ने रखा पहला रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शनिवार को मुस्लिम समुदाय का पाक माह ए रमजान शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम चांद दिखाई देने के बाद शनिवार को लोगों ने पहला रोजा रखा। इस दौरान चल रहे लॉकडाउन में तरावीह समेत अन्य नमाज भी लोगों ने घरों में ही अदा की। इस्लाम धर्म के अनुसार चांद देख कर रमजान के महीने की शुरुआत होती है। शुक्रवार की शाम अल्मोड़ा जिले में साफ आसमान में चांद दिखाई दिया। चांद देखने के बाद माह ए रमजान की शुरुआत हुई। हालांकि इस बार लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में नमाज पर पाबंदी है। जिसके चलते रात में होने वाली विशेष नमाज़ तरावीह भी देर रात लोगों ने घर पर ही पढ़ी। शनिवार को सहरी के बाद लोगों ने रोजा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें