फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खैरना-रानीखेत मार्ग पर पैच वर्क का निरीक्षण

Fri, 17 Oct 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के खैरना- रानीखेत मोटर मार्ग पर चल रहे पैच मरम्मत कार्य का अधीक्षण अभियंता हरीश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की निरंतर निगरानी रखी जाए और मरम्मत कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मौसम की अनुकूलता को देखते हुए कार्य की गति और बढ़ाई जाए, जिससे दीपावली से पूर्व मार्ग की स्थिति और बेहतर हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि मार्ग की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, और यदि कहीं त्रुटि पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्धारित समय सीमा में कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता दीप चंद्र पांडेय एवं सहायक अभियंता भारत पाण्डेय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें