फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 23 से होगी ईवीएम-वीवीपैट की जांच

Wed, 21 Oct 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस में 23 अक्तूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होगी। जांच प्रतिदिन सुबह नौ से शाम सात बजे तक की जाएगी। रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी जांच जारी रहेगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जांच प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से जांच प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दो-दो अधिकृत प्रतिनिधि नामित करने को कहा। प्रतिनिधियों का विवरण, पहचान पत्र की छायाप्रति और दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो 22 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने होंगे।

सीसीटीवी और वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

ईवीएम वेयरहाउस में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जांच के दौरान सुरक्षा के लिए एक सेक्शन सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर और तलाशी की व्यवस्था भी होगी। पूरी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसकी निगरानी भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय करेगा। एफएलसी हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जांच में सही पाई गई मशीनों पर हरे और खराब मशीनों पर लाल स्टीकर लगाया जाएगा। खराब मशीनों को अलग कक्ष में सुरक्षित रखकर एक सप्ताह के भीतर निर्माता कंपनी ईसीआईएल को भेजा जाएगा। जांच के बाद सही मशीनों में से चयनित पांच प्रतिशत पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मॉक पोल कराया जाएगा।
विज्ञापन


चार जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

बैठक में एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। इसके तहत दो नवंबर तक मतदेय स्थलों का युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन होगा। मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें