फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने पर बनेगा परीक्षा केंद्र

Sun, 26 Jan 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. खेमराज भट्ट ने राजकीय महाविद्यालय मासी में स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सेंटर से संबंधित अभिलेखों का मिलान किया।
विज्ञापन

इसमें अभिलेख ठीक पाए गए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि यदि छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ी, तो भविष्य में भी यहीं परीक्षा केंद्र संचालित होगा।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स आदि विषयों के संचालन के लिए प्रयास कर रहा है। वहां पर महाविद्यालय स्टाफ मौजूद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें