अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बख स्थित राजकीय शिशु बाल गृह, राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र और राजकीय बाल गृह किशोरी का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों ने डीएम से गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के शिक्षक तैनात करने की गुहार लगाई। डीएम ने मौके पर ही प्रभारी सीईओ को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अथवा खनन न्यास से यहां विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी के शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
डीएम ने संस्थाओं के बारे में जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने बच्चों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बच्चों और किशोरियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भोजनालय, डायनिंग हाल, टॉयलेट, डोरमेट्री आदि में साफ- सफाई को परखा। डीएम ने कहा कि बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में कटौती न की जाए। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर अच्छे से ध्यान देने के साथ ही उनमें साफ- सफाई की आदतों और अन्य केरीकुलम को बढ़ाया जाए। वहां मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत, प्रभारी सीईओ अत्रेय सयाना, जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मनराल, किशोरी गृह अधीक्षिका मंजू उपाध्याय, अभिलाषा तिवारी आदि शामिल रहे। संवाद