फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय चिकित्सालय में तीमारदारों ने की अस्पताल प्रशासन से अभद्रता

Fri, 15 Feb 2019 11:32 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
ाजकीय अस्पताल में बैठक करते डाक्टर और अन्य स्टाफ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 नगर के राजकीय अस्पताल में एक बार फिर अराजक तत्वों ने आतंक मचाया। बताया गया है कि एक मरीज के तीमारदार पिछले तीनों से लगातार अस्पताल प्रशासन से रजाई देने की मांग कर हंगामा काट रहे हैं। शुक्रवार की सुबह भी उन्होंने नर्सों के साथ अभद्रता व चौकीदार के साथ मारपीट कर दी। इससे भड़के अस्पताल के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। सीएमएस द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में उन्होंने अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी खोलने की मांग उठाई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि चिकित्सालय परिसर में वाहन बैक करने के दौरान परिसर में खड़े दूसरे वाहन को टक्कर मार दी गई। चौकीदार ने जब पूछताछ करनी चाही तो वाहन में सवार युवकों ने चौकीदार पर हमला बोल दिया। बीच बचाव को पहुंचे कर्मचारियों और नर्सों के साथ भी अभद्रता की गई। इधर घटना के बाद गुस्साए कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर जाने की धमकी दे डाली। सीएमएस डॉ. डीएस नेई ने बताया कि कुछ तीमारदार पिछले तीन दिनों अस्पताल में हंगामा काट रहे हैं। कभी वहां रजाई की मांग की जा रही है तो कभी कंबल देने की, जबकि अस्पताल प्रशासन द्वारा कंबल मरीजों को दिए जाते हैं।

अस्पताल में रखीं सात रजाई सिर्फ ऑपरेशन वालों को दी जाती हैं। कर्मचारियों की आकस्मिक बैठक की जिसमें सीएमएस ने भी भाग लिया। सीएमएस ने कहा कि निजी अस्पताल भी बंद हैं, ऐसे में मरीजों को दिक्कत होगी, उन्होंने बताया कि नशे में धुत लोग यहां रात को पहुंच रहे हैं और लगातार अराजकता फैला रहे हैं। जिसके चलते स्टाफ भी भयभीत है। इस मौके पर कोतवाली से अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी खोलने की मांग उठाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें