फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याही लगने के बाद करेंसी एक्सचेंज की लाइन घटी

Thu, 17 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के एक एटीएम पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद से पुरानी करेंसी एक्सचेंज और नई करेंसी के लिए लोगों की लाइनों में लगने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। हालांकि बार-बार करेंसी बदलने वालों की अंगुली में स्याही लगाने के आरबीआई के निर्देश के बाद बैंक कर्मियों और लंबी लाइनों में लगने वाले ग्राहकों को भी थोड़ा बहुत राहत जरूर मिली है। पैसा निकालने के लिए एटीएम में लगने वाली लाइन भी अब थोड़ा छोटी होने लगी है। कुछ बैंक शाखाओं में भीड़ काफी कम देखी गई। 
विज्ञापन


करेंसी एक्सचेंज, नई करेंसी और पुराने नोट जमा करने के लिए एसबीआई, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी समेत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्राहकों की भीड़ लग रही है। गुरुवार को भी ग्रामीण और नगर क्षेत्र के बैंकों और एटीएम में लोगों की भीड़ लगी रही। करेंसी कम आने के कारण कुछ एटीएम अभी भी बंद पड़े हैं और जो खुले हैं वहां सुबह से ग्राहकों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। नौ दिन बाद भी बाजार गुलजार नहीं हो सका है। हालांकि अब लोगों को नई करेंसी मिलने लगी है, लेकिन पर्याप्त रूप में छोटी करेंसी नहीं आने से लोगों की परेशानी अभी कुछ दिन और चलने की संभावना है। एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि 24 हजार तक का भुगतान एक सप्ताह भर में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें