फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कृषि महोत्सव में जैविक खेती की दी जानकारी

Wed, 26 Apr 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भिकियासैंण में आयोजित कृषक महोत्सव में मौजूद किसान और अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। न्याय पंचायत भगोती के जेठुआ में आयोजित कृषि महोत्सव में कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग सहित विभिन्न स्थानीय स्वायत्तता समितियों ने अपने अपने स्टाल लगाकर कृषकों को कृषि उपकरण, बीज व पशुपालन की जानकारी दी।
विज्ञापन


महोत्सव का शुभारंभ करते हुए ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट ने स्थानीय काश्तकारों से कृषि व पशुपालन को बढ़ावा देने में महोत्सव को उपयोगी बताया।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन मौर्या ने पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों व उनके उपचार के साथ ही समय पर टीकाकरण के लिए काश्तकारों को प्रेरित किया। वहां आजीविका के एलसी चंद्र प्रकाश शर्मा, न्याय पंचायत प्रभारी संगीता तिवारी, पशुधन प्रसार अधिकारी शिवम वर्मा, उद्यान पर्यवेक्षक रमेश सती आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें