अल्मोड़ा सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा में नोएडा की स्किल्ज डेस्क लिमिटेड कंपनी की ओर से 500 ट्रेनी पदों के लिए रोजगार मेला लगा जिसमें महज 75 बेरोजगार शामिल हुए। इनमें से 19 का चयन हुआ जबकि 56 बेरोजगारों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया जिले के बेरोजगारों को रोजगार मिल सके इसके लिए समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन युवा इनमें शामिल होने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे।