फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को वैज्ञानिक और उन्नत तकनीक से खेती करने के गुर बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सहकारी संस्था इफ्को की ओर से संस्था के अंगीकृत गांव बले में आयोजित किसान दिवस में काश्तकारों को उन्नत तकनीक से खेती करने के तरीके बताए गए। इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने गेहूं, लहसुन, प्याज, सरसों, मसूर आदि रबी फसलों की वैज्ञानिक और उन्नत तकनीक से खेती करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने इफ्को के नवीनतम उत्पाद जैव उर्वरक, सागरिका सल्फर बेनटोनास्ट, जल विलय उर्वरक के लाभ और उपयोग करने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि किसान नवीनतम तकनीक से खेती के साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, सब्जी उत्पादन करें। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।
सहकारिता विभाग के अपर जिला सहायक निबंधक बीसी चतुर्वेदी ने बताया कि किसान सहकारी समिति के माध्यम से एक लाख तक का ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज दर में ले सकता है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) हरीश बजेठा ने कहा कि किसान 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि ऋण ले सकते हैं। इस मौके पर इफ्को ने किसानों को 200 किलो वीएल-90एल गेहूं बीज, 100-100 किलो सल्फर बेनटोनास्ट, सागरिका के अलावा जैव उर्वरक, जल विलय उर्वरक निशुल्क वितरित किए। यहां यादव सिंह, सुरेंद्र पंत, भागुली देवी, कमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें