पेट्रोल-डीजल के दाम बढने से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर गरीब जनता का आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने केंद्र से पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की।
चौघानपाटा में एकत्र कांग्रेसियों ने महंगाई बढ़ाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिन अच्छे दिनों की बात कर मोदी सरकार सत्ता में आई थी वह महज एक सपना बनकर रह गई है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
पुतला दहन में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, प्रताप सत्याल, अख्तर हुसैन, हर्ष कनवाल, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, परितोष जोशी, पंकज वर्मा, राजीव कर्नाटक, अशोक पांडे, अमरनाथ रावत, किशन लाल, राबिन भंडारी, प्रमोद पवार, हेम तिवारी, सुंदर लटवाल, मनोज वर्मा, अमित जोशी, राजेंद्र तिवारी, कृष्णा लटवाल, कार्तिक साह आदि शामिल थे।