फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी प्रशिक्षण केंद्र पाताल देवी में लगेगा सौर ऊर्जा प्लांट

Sun, 04 Dec 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विभाग (उरेडा) जल्द ही पटवारी प्रशिक्षण केंद्र पाताल देवी में सौर ऊर्जा पावर प्लांट स्थापित करेगा। संस्थान में 25 किलोवाट क्षमता का प्लांट 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होगा। 
विज्ञापन

बता दें कि उरेडा ने कुछ साल पहले पांडे खोला स्थित विकास भवन में 50 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया था। अब नगर से पांच किमी दूर पाताल देवी में पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। उरेडा के वरिष्ठ जिला परियोजना अधिकारी जीसी मेहरोत्रा ने बताया कि पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में 25 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट में  ऊर्जा बैटरियों में स्टोरेज होगी। विद्युत विभाग की बिजली गुल होने पर बैटरियों के माध्यम से केंद्र में बिजली आपूर्ति सुचारु होगी। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए 30 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। निविदा आमंत्रित कर ली गई हैं। एक माह के अंदर पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित कर लिया जाएगा। 

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर होंगे कार्यक्रम
 उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विभाग (उरेडा) द्वारा ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ जिला परियोजना अधिकारी जीसी मेहरोत्रा ने बताया कि इस मौके पर स्कूली बच्चों की रैली निकाली जाएगी। जागरुकता के लिए चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें