फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड इंडोर हॉकी टीम को चौथा स्थान

Wed, 01 Jul 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय प्रथम फेडरेशन कप में उत्तराखंड की इंडोर हॉकी टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। टीम की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


कोच दीपक वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उत्तराखंड की टीम ने पहले मैच में राजस्थान को 3-0 और दूसरे मैच में महाराष्ट्र को 4-2 से पराजित किया।

तीसरे मैच में आसाम से 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। मेघालय से 4-1 से विजयी होकर टीम सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल से 4-1 से पराजित हुई। राज्य की टीम में शामिल भूपाल चुफाल, प्रियांशु भट्ट, अंकित साह, विनय कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कोच ने बताया कि राज्य की टीम का प्रदर्शन देखते हुए टीम को मणिपुर की ओर से खेलने का आमंत्रण मिला है। बिना आर्थिक संसाधन के टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर कोच दीपक वर्मा को सम्मानित किया गया। अर्जुन पुरस्कार विजेता एथलेटिक्स कविता राउत, कोच विजेंदर सिंह, इंडोर हॉकी के सचिव अशफाक शेख ने टीम की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें