फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम ने एक स्वर्ण सहित दो पदक जीते 

Tue, 06 Nov 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में कोच सतीश के साथ खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में खेल एवं पर्यटन मंत्रालय (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) की ओर से संपन्न इंटरनेशनल मार्शल आर्ट कांटेस्ट में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने एक स्वर्ण सहित कुल दो पदक प्राप्त किए हैं। इसी कांटेस्ट में रानीखेत के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व मार्शल आर्ट खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन


कोरिया से लौटकर भारतीय टीम के कोच सतीश जोशी ने बताया कि भारत की ओर से कुल 18 सदस्यीय दल ने शिकरत की। इस अंतरराष्ट्रीय कांटेस्ट में भारत की टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया है। जबकि रानीखेत की तरफ से कांटेस्ट में भाग लेने गई हर्षिता चौधरी ने एशिया में पांचवीं रैंकिंग और शिवानी आर्या और नंदनी पटेल ने सातवीं रैंक हासिल कर विश्व मार्शल आर्ट खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

तीनों खिलाड़ी 11 से 14 नवंबर तक नई दिल्ली में प्रस्तावित एशियन मार्शल आर्ट खेलों में भारतीय दल का भी हिस्सा होंगे। तीनों को उत्तराखंड एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 29 देशों के हजारों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इधर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, खेल उप निदेशक धर्मेंद्र भट्ट, विधायक करन माहरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, अतुल जोशी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, एशियन खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें