फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौबटिया में भारत-यूएई के सैनिकों ने साझा युद्ध कौशल का किया प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पहाड़ी क्षेत्रों में सामरिक चुनौतियों से निपटने और संयुक्त सैन्य अभियानों में बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास माउंटेन गार्जियन-2026 रविवार को संपन्न हो गया है। पांच से 18 अक्तूबर तक चले इस अभ्यास में दोनों देशों के सैनिकों ने विभिन्न सामरिक गतिविधियों और एकीकृत फील्ड प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी परिचालन क्षमताओं को धार दी।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान भारतीय सेना और यूएई की सशस्त्र सेनाओं के जवानों ने संयुक्त योजना निर्माण, सामरिक युद्धाभ्यास और विभिन्न परिचालन परिस्थितियों में समन्वित कार्रवाई का प्रशिक्षण लिया। इसका प्रमुख उद्देश्य सब-कन्वेंशनल ऑपरेशंस के दौरान दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, परिचालन समन्वय और युद्धक क्षमता को बेहतर बनाना रहा। संयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से सैनिकों ने एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझने के साथ ही संयुक्त अभियानों में प्रभावी भूमिका निभाने की क्षमताओं को मजबूत किया।

अभ्यास के सफल समापन को भारत और यूएई के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को नई मजबूती मिलने के साथ भविष्य में संयुक्त प्रशिक्षण और परिचालन सहयोग की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें