India Wins Two Gold In Deaf Olympic
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में भारत ने पहला बार टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारत ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। महिला एकल में भारत की जेर्लिन ने स्वर्ण पदक और मिश्रित युगल में अभिनव व जेर्लिन को जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष एकल में अभिनव ने कांस्य पदक जीता है। उत्तराचंल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि भारतीय टीम की चीफ कोच पूनम तिवारी के नेतृत्व में भारतीय टीम के शानदार व एतिहासिक प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार व खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।