फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी मास्क नहीं पहन रहे लोग, पुलिस ने 30 लोगों का किया चालान

विज्ञापन
रानीखेत में बगैर मास्क पहने लोगों का चालान काटती पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दूसरी तरफ लोग इस महामारी को लेकर अभी भी जागरूकता का परिचय नहीं दे रहे हैं। महामारी से बचने के लिए दो गज की दूरी को कारगर माना जा रहा है, लेकिन बाजार में इसका कटाई पालन नहीं हो रहा। यहां तक कि लोग मास्क पहनने में भी लापरवाही बरत रहे हैं, जबकि इसमें भारी जुर्माने का भी प्रावधान किया गया गया है। इधर, कोविद के नियमों का पालन कराने के लिए अब प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी कमर कस ली है। प्रशासन जहां गांव, कस्बों में निगरानी बढ़ा रहा है, वहीं पुलिस ने नगर और अपने अधिकार क्षेत्र गांवों में सक्रियता बधाई है। एसएसआई बसन्ती आर्य के नेतृत्व में अब पुलिस टीम नियमों का अनुपालन करने में जुट गई है। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। इसके अलावा मंगलवार की देर शाम तक पुलिस ने बगैर मास्क के घूम रहे 30 से अधिक लोगों का चालान किया। इससे पूर्व सोमवार को 17 चालान किये गए। एसएसआई बसन्ती आर्य ने कहा कि हमारी को लेकर लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा। कहा कि मास्क ही जरूरी नहीं है। दुपट्टे, गमछे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कहा कि पुलिस नियमों का कड़ाई से पालन कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें