फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी ग्रामीणों के साथ गांव को स्वच्छ बनाने में कर रहे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीराकोट गांव लौटे प्रवासी स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांव को स्वच्छ बनाने में सहयोग कर रहे हैं। गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर रास्तों और जल स्रोतों की सफाई भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य मीना भाकुनी के नेतृत्व में गांव के युवाओं और प्रवासियों ने चनौदा, तल्लाधारा संपर्क मार्ग, मल्ला खोला, खकोली मार्ग, अनुसूचित बस्ती आदि मार्गों की सफाई अभियान चलाया। ग्रामीण गांव के प्राकृतिक जल स्रोतों की भी सफाई कर रहे हैं। पॉलिथीन उन्मूलन, कूड़ा निस्तारण की मुहिम में भी लगे हैं।
बीडीसी सदस्य मीना भाकुनी ने बताया कि गांव में पहुंचे प्रवासियों को मनरेगा आदि कार्यों के माध्यम से रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान में भरत भाकुनी, मथुरा सिंह भाकुनी, पंकज सिंह भाकुनी, तिलक भाकुनी, प्रदीप भाकुनी, कैलाश सिंह, हेम जोशी, धीरज भाकुनी, टिंकू भाकुनी, तरुण कुमार, मनीष भाकुनी, गुड्डू सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें