फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक शिक्षकों का बढ़ाएं प्रारंभिक वेतन

Mon, 31 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक में वक्ताओं ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया।
विज्ञापन


उन्होंने प्राइमरी स्कूल के सहायक अध्यापक का प्रारंभिक वेतन बढ़ाकर 16290 करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूलों के कोटिकरण में विसंगतियां दूर की जाएं।

शिक्षक नेताओं ने कोटिकरण में रेलवे दूरी मानक को पहाड़ी जिलों से हटाने की मांग की। कहा कि जो शिक्षक पूर्व में दुर्गम स्कूलों में कार्यरत हैं उनकी सेवा को दुर्गम में जोड़ा जाए।
विज्ञापन


 उन्होंने शिक्षकों को 15 दिन उपार्जित अवकाश देने, सर्व शिक्षा अभियान के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन हर माह की एक तारीख को देने, बेसिक परिषद कार्यालय में जीपीएफ की धनराशि, जीआईएस की धनराशि शिक्षकों के खातों में जमा करने, जिले में रिक्त प्राथमिक अध्यापक, सहायक अध्यापक जूनियर के सभी पदों पर पदोन्नति देने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगें पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह अधिकारी, जिला मंत्री उमेश जोशी, जिला कोषाध्यक्ष राम सिंह, संगठन मंत्री उमेश जोशी, ब्लाक अध्यक्ष किशोर जोशी, राजीव जोशी, मदन ध्यानी, ललित पालीवाल, गोकुल मनराल, अनिल कांडपाल, शिवराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, ललित मोहन पपनै, सरोज पपनै, भूपेंद्र सिंह, सुरेश जोशी, जगदीश सिंह भंडारी, प्रकाश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें