फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खेतों में शहतूत के पेड़ लगाकर फसल बढ़ाएं-डीएम

Fri, 11 Oct 2024 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को कृषि एवं उद्यान विभाग के कार्याें की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागों में संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि अधिकारी ऐसी व्यवस्था बनाएं जिसमें एक अधिकारी कम से कम एक गांव को गोद ले एवं वहां कृषि तथा उद्यान के अंतर्गत सभी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार रहे। उन्होंने मडुवा की खेती बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि मोटे अनाजों की दुनिया भर में बहुत मांग है इसलिए मडुवा का उत्पादन बढ़ाकर जनपद के किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है। जनपद में जंगली सुअर से फसलों को बहुत नुकसान होता है इसलिए खेतों के किनारों पर शहतूत के पेड़ लगाएं जिससे फेंसिंग के साथ-साथ रेशम उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा सके। डीएम ने किसान सम्मान निधि समेत सभी योजनाओं का लाभ समय से किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.नरेंद्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी विनोद शर्मा, सहायक निदेशक रेशम संजय काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें