फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नवोदय विद्यालय चौनलिया में वाहन न होने से परेशानी

Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजीव गांधी नवोदय आवासीय विद्यालय चौनलिया में वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से छात्र-छात्राओं और स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवासीय विद्यालय में वर्तमान में करीब 300 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में किसी छात्र के बीमार पड़ने या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में उसे अस्पताल पहुंचाना विद्यालय प्रबंधन के लिए चुनौती बन रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में विद्यार्थियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौजखान और भिकियासैंण ले जाने की आवश्यकता पड़ती है लेकिन विद्यालय के पास अपना वाहन नहीं होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में पूर्व में एक बुलेरो वाहन उपलब्ध था लेकिन निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद वह अब उपयोग के योग्य नहीं है। विद्यालय में वाहन चालक की नियुक्ति होने के बावजूद वाहन उपलब्ध नहीं होने से चालक की सेवाओं का भी अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह महज सुविधा का मामला नहीं बल्कि आवासीय विद्यालय में रह रहे बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। अभिभावकों ने विभाग से जल्द नया वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि करीब 300 विद्यार्थियों वाले आवासीय विद्यालय में परिवहन की स्थायी व्यवस्था जरूरी है ताकि किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में बच्चों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

-
विद्यालय के पास एक बुलेरो वाहन उपलब्ध है लेकिन उसकी निर्धारित अवधि 15 वर्ष पूरी हो चुकी है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन का संचालन नहीं किया जा रहा है। नए वाहन की व्यवस्था के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। -प्रज्ञानंद पलिहा, प्रभारी प्राचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें