फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधे किए जा रहे झुके हुए ऐतिहासिक मंदिर समूह 

Sun, 07 May 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
मंदिर की मरम्मत में जुटे कारीगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धौलादेवी ब्लॉक के बानठौक में स्थित नौ देवल मंदिर समूह के पांच झुके शिव मंदिरों को इन दिनों सीधा किया जा रहा है। नवीं से बारहवीं सदी के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के मंदिरों में से एक मंदिर तैयार हो चुका है। जबकि अन्य मंदिरों में कार्य जारी है। रविवार को मुख्य कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल ने मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के नौ देवल मंदिर समूह के पांच शिव मंदिर सात सेमी से 45 सेमी तक झुक गए थे। उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने संज्ञान लेते हुए इन मंदिरों को रिसेट कराने की अनुमति देते हुए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से इन पांचों मंदिरों को सीधा करने की तैयारी चल रही है। राजस्थान से पहुंचे राज मिस्त्रियों के दल ने इसमें से एक मंदिर को तैयार कर लिया है, जबकि अन्य में कार्य चल रहा है। रविवार को मुख्य कोषाधिकारी और पुरातत्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्य कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने लोगों से मंदिरों के मौलिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए मंदिर से सौ मीटर परिधि में निर्माण कार्य नहीं करने को कहा है। इस दौरान संरक्षण सहायक किशन किशोर, चंदन राम, मनोज सनवाल, महेश सनवाल के अलावा क्षेत्र के ग्रामीण भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें