फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
अल्मोड़ा के केमू स्टेशन पर शुक्रवार को गाड़ी का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीपावली के दौरान 11 दिन तक ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 20 से 31 अक्तूबर तक केवल एक अवकाश लेकर 11 दिन काम करना होगा।
विज्ञापन

पर्वतीय मार्गों पर रोजाना 180 और न्यूनतम 1980 किलोमीटर, मैदानी-पर्वतीय यानी मिश्रित मार्गों पर रोजाना 200 और कम से कम 2200 किलोमीटर, मैदानी मार्गों पर रोजाना 250 और कम से कम 2750 किलोमीटर बस संचालन करने पर परिवहन निगम चालक, परिचालकों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगा।
चालक, परिचालकों को इसके लिए केवल एक अवकाश लेकर 11 दिन काम करना होगा। कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को इस अवधि में ड्यूटी करने पर 600 रुपये मिलेंगे। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 500 रुपये, डिपो के संचालन से सीधे तौर पर जुड़े डीजल, बैग, चेकिंग, कैशियर और समयपाल लिपिकों को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अल्मोड़ा डिपो में 67 चालक, 70 परिचालक, और 28 तकनीकी कर्मचारी है। प्रोत्साहन राशि को लेकर कर्मचारियों में उत्साह है।
विज्ञापन

चार दिन का लक्ष्य पूरा करने पर 1000 अतिरिक्त मिलेंगे
अल्मोड़ा। दिवाली के दौरान 22 , 23, 29 और 30 अक्तूबर को पर्वतीय मार्गों पर 1000 किलोमीटर, मैदानी मार्गों पर 1850, मिश्रित मार्गों पर 1400 किलोमीटर बस संचालन पर चालक, परिचालकों को एक-एक हजार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस अवधि के दौरान सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले तीन डिपो के सहायक महा प्रबंधकों, उप अधिकारियों को अलग से प्रोत्साहित किया जाएगा। संवाद
प्रोत्साहन राशि संबंधी आदेश डिपो में पहुंच गया है। चालक, परिचालकों और संबंधित कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दे दी है। दिवाली पर्व पर सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी।
राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो
दिवाली मनाने घरों को लौट रहे प्रवासी
अल्मोड़ा। धनतेरस और दिवाली मनाने के लिए प्रवासियों का लौटना शुरू हो गया है। रोडवेज के अल्मोड़ा बस अड्डे और केमू बस अड्डे पर शुक्रवार को आई लगभग सभी बसों की सीटें भरी रहीं। वहीं, मैदानी क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें