जीडी बिड़ला स्कूल चिलियानौला के वार्षिकोत्सव में हुई घुड़सवारी प्रतियोगिता। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। घुड़सवारी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि एसएसबी सीमांत मुख्यालय गनियाद्योली के महानिरीक्षक चांस कैशिंग रहे। विभिन्न सदनों के छात्रों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
प्रधानाचार्य आसिम अली ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। देव स्तुति नृत्य के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। आर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति के बाद मर्चेंट ऑफ वेनिस नाटक की भी प्रस्तुति दी गई। छात्र प्रतिनिधि शुभम बोहरा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। वहां पर अशोक हाल ग्रुप ऑफ हिल्स स्कूल के निदेशक पीएस चीमा, सुबुही अली, वंदना टम्टा, बीजो थोमस, अशोक हाल गर्ल्स स्कूल मजखाली के प्रधानाचार्य हेमंत राय आदि थे।