फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिल्लेख लिंक मार्ग के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने जा रही है। बिल्लेख लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शुभारंभ रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। करीब 135.73 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य के पूरा होने पर क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बेहतर सड़कें केवल आवागमन को आसान नहीं बनातीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देती हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तय गुणवत्ता और समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें