फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में सरकार तैयार करेगी 20 हजार महिला उद्यमी

Tue, 16 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूह की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव और उपराड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने समूहों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


 कहा कि सरकार महिलाओं को बड़ी, मुंगोड़ी, जैम, जेली बनाने का प्रशिक्षण देगी और  अगले तीन सालों में 20 हजार महिला उद्यमियों को तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

शिलंगी में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला समूहों द्वारा अर्जित आय पर 10 फीसदी प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

 महिला सशक्तीकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर रिवॉल्विंग फंड की धनराशि पांच हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी है। महिला समूहों के आर्थिक विकास के लिए कुटीर व्यवसाय में बेहद कम दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


 सरकारी कार्यालयों में प्रयोग में लाई जाने वाली फाइलों की खरीद, गैर सरकारी महिला संगठनों से करवाने का भी निर्णय लिया गया है। सिलाई कढ़ाई, ऐपण बनाने, बड़ी मूंगोडी बनाने, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फल फूलों के जूस, जैम बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने इन उत्पादों को किस तरह से बाजार उपलब्ध होगा इसकी भी जानकारी दी। अध्यक्षता महिला मंगल दल शिलंगी की अध्यक्ष सरस्वती देवी ने की। बैठक में ग्राम प्रधान तारा देवी, तुलसी देवी, हंसी देवी, लीला देवी, भगवती देवी, तारी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें