फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बसांण गांव में मचाई तबाही

Sun, 08 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
मलबे से पटा खेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दन्यां (अल्मोड़ा)। कई महीनों के बाद हुई बारिश राहत के बजाए लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। बारिश के चलते पहाड़ी से निकले मलबे से बसांण गांव में दो पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गईं और एक नौला पट गया। चार घरों में मलबा, गंदा पानी भर गया। बसांण के प्रधान डीके जोशी ने बताया कि रविवार को हुई बारिश से गांव की ऊपर की पहाड़ी से पानी के साथ काफी मलबा गांव में आ गया।
विज्ञापन


मलबे से कई खेत और एक नौला पट गया। गांव को आपूर्ति करने वाली दो पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई। इससे गांव में पेयजल की परेशानी पैैदा हो गई है। चार घरों में गंदा पानी और मलबा पहुंच जाने से भीतर रखा सामान खराब हो गया। ग्राम प्रधान ने प्रशासन को सूचना देकर नौले के जीर्णोद्धार और पेयजल योजनाओं के निर्माण को आपदा मद से सहायता मांगी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें