गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भाकपा (मार्क्सवादी) ने केंद्र सरकार के बजट को जनविरोधी बताते हुए इसे कारपोरेट हितों को साधने वाला बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ चौघानपाटा में धरना दिया और नारेबाजी की।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बजट में आम जनता के हितों की अनदेखी की गई है। मध्यम वर्ग और आम जनता के हितों का ख्याल नहीं रखा गया है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उसका लाभ सिर्फ निजी कंपनियों को पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार का रबी के सीजन में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का दावा भी पूरी तरह झूठा साबित हुआ है।
आरोप लगाया कि भाजपा के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में नौकरियों में भारी कटौती की गई है। सभा में जिला सचिव दिनेश पांडे, आरपी जोशी, सुनीता पांडे, यूसुफ तिवारी, सरस्वती नंदा, सुशील तिवारी, सोनू सिजवाली, प्रमोद रावत आदि थे।