फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय विवि में जुलाई से चार कोर्स शुरू होंगे

Thu, 18 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 अल्मोड़ा में स्थापित होने वाले आवासीय विश्वविद्यालय में जुलाई से कुछ कोर्स शुरू हो जाएंगे। शुरुआत में इन कोर्सों को पीपीपी मोड में चलाने का फैसला हुआ है। इसके लिए दिल्ली की आईएलएफएस और बंगलूरू की आई नरचर कंपनियों के साथ विवि का एमओयू भी होने जा रहा है। आवासीय विवि में उत्तराखंड के छात्रों को शुल्क में छूट भी दी जाएगी।  
विज्ञापन


 आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एचएस धामी ने बताया कि पिछले माह जीबी पंत पर्यावरण संस्थान में हुई बैठक में देश के विभिन्न संस्थानों से पहुंचे प्रमुखों ने आवासीय विवि में पीपीपी मोड में विभिन्न कोर्स शुरू करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद शासन से पीपीपी मोड पर कुछ कोर्स शुरू करने की स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि जुलाई से नए विवि में स्किल डेवलपमेंट, आतिथ्य प्रशासन, ट्रेवल एंड एडवेंचर और कंप्यूटर से संबंधित  कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुरू में आतिथ्य प्रशासन में 60-60 और अन्य कोर्सों में 30-30 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


यही नहीं कोर्स करने वाले छात्रों को संबंधित कंपनियों में ऑन द जॉब ट्रेनिंग भी होगी और कोर्स के दौरान पेड इंटर्नशिप भी मिलेगी। इसके अलावा कोर्स करने वाले उत्तराखंड के छात्रों को फीस में छूट भी मिलेगी। कुलपति ने बताया कि इन कोर्सों को चलाने के लिए दिल्ली की आईएलएफएस और बंगलूरू की आई नरचर कंपनी के साथ एमओयू होने जा रहा है। आईएलएफएस कंपनी के तहत आतिथ्य प्रशासन, ट्रैवल एंड एडवेंचर, हेल्थकेयर, रोजगार कौशल आदि कोर्स चलाए जाएंगे जबकि नरचर कंपनी द्वारा छात्रों के लिए कंप्यूटर, डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें