फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 13 सड़कों में से 10 खुलीं, तीन ग्रामीण मार्ग अब भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बंद हुई 13 सड़कों में से 10 मार्गों से मलबा हटाकर यातायात के लिए खोल दिया गया है। तीन ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं जिससे लोगों और मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान खेती-जटेश्वर मुख्य जिला मार्ग समेत 13 सड़कों पर जगह-जगह मलबा आ गया था। सूचना के बाद लोनिवि ने जेसीबी मशीनें लगाकर 10 मार्गों से मलबा साफ कराया जिसके बाद वहां आवाजाही सुचारू हो सकी। तीन सड़कों के बंद होने से संबंधित गांवों के लोगों की मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों और बाजार आने-जाने के लिए लंबे और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि इन बंद सड़कों से भी मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर अब भी आवाजाही है बंद
- रतखाल-खाल्यों ग्रामीण मोटर मार्ग
- चमकना-अधे थात-तराड ग्रामीण मोटर मार्ग
- दशौला-खौड़ी-गुरुना ग्रामीण मोटर मार्ग
बीते 24 घंटे में बारिश एमएम



अल्मोड़ा - 1.0



रानीखेत - 6.0



चौखुटिया - 7.0



द्वाराहाट - 1.0



सोमेश्वर - 26.0



मासी - 4.5



भिकियासैंण - 7.0



ताकुला - 2.0



भैंसियाछाना - 3.5



शीतलाखेत - 3.5



जैंती - 6.5



जागेश्वर - 15.5



सल्ट - 10.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें