फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जमराड़ी-बेलवालगांव मोटर मार्ग पर शुरू हुआ सुधारीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के तहत जमराड़ी-बेलवालगांव निर्माणाधीन मोटर मार्ग का सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। मोटर मार्ग के सुधारीकरण को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग उठा रहे थे। इधर अब ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने जेसीबी लगाकर मार्ग पर पड़े गड्ढों को पाटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



जमराड़ी-बेलवालगांव निर्माणाधीन मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल बना हुआ है। सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पड़ी है। गड्ढे और मलबे के चलते चालक खासे परेशान हैं। चालक कई बार हादसे की आशंका जता चुके हैं।



स्थानीय लोगों ने इस समस्या को कई बार लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के अधिकारियों के समक्ष रखा जा चुका है लेकिन विभाग उदासीन बना हुआ है।



पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश जड़ौत ने कहा है कि क्षेत्रवासियों के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके विभाग अब तक सड़क के दूसरे चरण का कार्य शुरू नहीं कर सका है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बार-बार सुधारीकरण की मांग के बाद विभाग ने मार्ग पर पड़े गड्ढों को पाटना शुरू कर दिया है। वहीं सड़क के दूसरे चरण का कार्य भी जल्द शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन




चेतावनी दी कि यदि जल्द दूसरे चरण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो समस्त ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें