फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 बोर के तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पुलिस ने नगर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 32 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी 2011 में रानीखेत चौकुनी में हुए दोहरे हत्याकांड केस में शामिल था और जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन

रानीखेत के सीओ टीआर वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष राजेेंद्र सिंह बिष्ट की टीम ने शराब की दुकान के पास शक होने पर एक युवक की तलाशी ली। युवक विकास मैनाली भगतोला का रहने वाला है। सीओ ने बताया कि आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार कर रहे हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि विकास मैनाली 2011 में पटवारी क्षेत्र चौकुनी रानीखेत में हुए दोहरे हत्याकांड के केस में शामिल था और जेल जा चुका था। पूछताछ में उसने बताया कि यह तमंचा तीन-चार दिन पूर्व उसने हल्द्वानी के वनभूलपुरा से खरीदा था।
विज्ञापन

1.5 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने 1.5 किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि लमगड़ा थाने के अंतर्गत चौकी मोरनौला के पास पुलिस टीम ने एक युवक को रोका। आरोपी बच्ची सिंह निवासी ग्राम ऐचता गिधौर थाना नानकमत्ता के कब्जे से चरस बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लमगड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। एसएसपी पीके राय ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें