फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मिनी ट्रक से पकड़े गए तुन के 101 तख्ते और बल्ली

Wed, 09 Jul 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। द्वाराहाट पुलिस ने एक मिनी ट्रक से तुन की लकड़ी के 101 तख्ते और बल्लियां बरामद की हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम में केस दर्ज कर वाहन को सीज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस टीम थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। चौखुटिया की ओर से आ रहे एक सफेद रंग के मिनी ट्रक को रोककर जांच की गई।
वाहन में लकड़ी लदी हुई थी। पुलिस टीम ने लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वाहन में बैठे व्यक्ति दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
उन्होंने बताया कि पेड़ को उन्होंने लछी राम निवासी ग्राम मेहलचौरा तहसील चौखुटिया से खरीदा था। जिसकी उन्होेंने प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग से काटने की अनुमति ली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया। वन टीम ने बताया कि प्रतिबंधित तुन प्रजाति की लकड़ी को परिवहन करने की अनुमति नहीं है।
इस पर योगेश कुमार (33) निवासी कनार वार्ड द्वाराहाट, विजय कुमार (26) निवासी ग्राम मेहल चौरा पोस्ट महाकालेश्वर और दिनेश कुमार (38) निवासी ग्राम हसनपुर थाना रेहड़ जिला बिजनौर हाल निवासी जल निगम ऑफिस द्वाराहाट को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

तीनों के खिलाफ धारा-26/41/42(1)52 एफ (वन अधिनियम) में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें