फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर शुगर फैक्ट्री के ट्रक में अवैध शराब बरामद

Sat, 10 Mar 2018 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अवैध शराब मामले में पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात पुलिस ने कर्नाटक खोला के पास एक ट्रक में 28 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि जिस ट्रक में शराब पकड़ी गई है उसमें बड़े अक्षरों में प्रशासक आयुक्त कुमाऊं मंडल और द बाजपुर कोआपरेटिव शुगर फैक्ट्री लि. बाजपुर ऊधमसिंहनगर के साथ ही ऑन गवर्नेमेंट ड्यूटी लिखा हुआ था। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है। 
विज्ञापन


 एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ट्रक संख्या यूके06 सीए-0473 को कर्नाटक खोला के पास चेक किया तो उसमें अलग-अलग बोतलों में अवैध रूप से रखी 28 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन सीज करते हुए शराब तस्करी मामले में कुंदन सिंह पुत्र मालवेंद्र सिंह निवासी गरमधारी रामनगर, सतीश कुमार पुत्र देशराज निवासी मौना इस्लाम नगर बाजपुर को 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए ट्रक में बड़े अक्षरों में प्रशासक आयुक्त कुमाऊं मंडल और द बाजपुर कोआपरेटिव शुगर फैक्ट्री लि. बाजपुर ऊधमसिंहनगर के साथ ही ऑन गवर्नेमेंट ड्यूटी लिखा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार देवरानी, इंदर कुमार, अशोक बुदियाल, दिनेश नगरकोटी, हेमंत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन


इधर दन्या पुलिस ने पिथौरागढ़ रोड पर आटी बैंड के पास हरीश जोशी पुत्र देवी दत्त जोशी निवासी धुरा को 24 बोतल अवैध बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक दिवानी राम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें